देर रात खाते हैं खाना तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन खतरनाक रोगों के शिकार

देर रात खाते हैं खाना तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन खतरनाक रोगों के शिकार

सेहतराग टीम

बदलते परिवेश में कई लोगों की आदत भी बदल गई है। लोग खाना बेसमय खाना पंसद करते है। यही नहीं लोग लेट नाइट भी भोजन करते हैं। उसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याएं होती हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये आदत आपको बहुत ज्यादा तकलीफ देगी। तो आइए जातने हैं लेट नाइट खाना खाने से क्या नुकसान होते हैं।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

देर रात खाना खाने के नुकसान (Late night Eating Habit Disadvantage in Hindi)

बढ़ सकता है वजन

खराब लाइफस्टाइल का सबसे पहले असर सेहत पर ही पड़ता है। ऐसे में सबसे ज्यादा लोगों को वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है। इसका बड़ा कारण सही वक्त पर खाना ना खाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि देर रात खाना खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसके अलावा ये कैलोरी को बर्न करने में उतना प्रभावी ढंग से कार्य नहीं कर पाता। इसी वजह से वजन बढ़ने लगता है। 

नींद ना आना

कई लोग ऐसे होते हैं जो रात में पहले तो देर से खाना खाते हैं फिर तुरंत जाकर बेड पर लेट जाते हैं। इसके बाद कई घंटों बाद भी वो करवट बदलते रहते हैं, उन्हें नींद नहीं आती। ऐसे में नींद ना आने का कारण देर रात खाना खाना हो सकता है। 

ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा

देर रात खाना खाने की वजह से आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी जूझ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि देर से खाना और देर से सोना दोनों ही ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का कारण बन सकता है। 

पाचन में दिक्कत

देर रात खाना खाने से पाचनतंत्र पर खराब असर पड़ता है। अक्सर लेट खाना खाने की वजह से एसिडिटी होने का भी खतरा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि देर से खाया गया खाना सही से पच नहीं पाता। जिसकी वजह से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में खाइए मक्के की रोटी, कई रोगों से रहेंगे दूर

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।